परिणीति चोपड़ा ने हाथों में पहना राघव के नाम का चूड़ा, देखिए एक्ट्रेस की शादी की अनसीन तस्वीरें

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (16:10 IST)
parineeti chopra choora ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन ‍दिनों अपनी शादी की अनसीन तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति चोपड़ा ने 24 सिंतबर को सांसद राघव चड्ढा संग उदयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। 
 
शादी के बाद से ही परिणीति लगातार अपनी शादी के प्री-वेडिंग की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 
 
हाल ही में परिणीति ने अपने चूड़ा सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। 
 
तस्वीरों में परिणीति येलो कलर का सलवार सूट पहने दिख रही हैं। 
 
इस सेरेमनी में परिणीति ने लाइट पिंक कलर का चूड़ा पहना था। 
 
तस्वीरों में परिणीति अपने परिवार और फैंड्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। 
 
एक तस्वीर में परिणीति के भाई उन्हें चूड़ा पहनाते दिख रहे हैं। 
 
परिणीति ने कलीरे गिरने वाली रस्म भी की।
 
चूड़ा सेरेमनी में परिणीति काफी खुश नजर आ रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी