रोहित शेट्टी की एक्शन सीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ, शिल्पा के बाद विवेक ओबेरॉय भी जुड़े

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (11:47 IST)
रोहित शेट्टी की वेबसीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' लगातार चर्चाओं में है। कई हिट फिल्म बनाने वाले रोहित अब डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं और अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए यह सीरिज बना रहे हैं। 
 
सबसे पहले इस सीरिज से सिद्धार्थ मल्होत्रा को जोड़ा। फिर शिल्पा शेट्टी को लेकर सभी को चौंका दिया। शिल्पा के आने से न केवल ग्लैमर बढ़ा बल्कि बताया जा रहा है कि उनका रोल भी जानदार है। 
 
अब एक और सरप्राइज देते हुए रोहित ने विवेक ओबेरॉय को भी अपनी सीरिज से जोड़ लिया है। विवेक कितने शानदार अभिनेता हैं ये बात हम सब जानते हैं। सिद्धार्थ-शिल्पा और विवेक की तिकड़ी के जुड़ने से इस सीरिज के प्रति लोगों में बेहद उत्साह और उत्सुकता है। 
 
इस सीरिज में हाई ऑक्टेशन एक्शन होगा और जबरदस्त ड्रामा होगा। पुलिस पर फिल्म बनाना भी रोहित को पसंद रहा है। सिंघम, सिंघम 2, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फिल्में वे बना चुके हैं। ये सभी फिल्में सुपरहिट रही थी इसलिए 'इंडियन पुलिस फोर्स' से भी बहुत उम्मीद है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी