सैफ-करीना के पड़ोसी हुए तैमूर अली खान की पॉपुलरिटी से परेशान, शिकायत करने पहुंचे पुलिस स्टेशन

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ है, जब से वह सुर्खियों में हैं। पपराजी उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद करने के लिए हर जगह मौजूद रहते हैं। अब बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड तैमूर की पॉपुलरिटी सैफ और करीना के प‍ड़ोसियों के लिए सिरदर्द बन गई है।

इस परेशानी के कारण इन पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तैमूर के फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में पपराजी तैमूर के घर के बाहर मौजूद रहते है। तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें लेने के लिए हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना पड़ोसियों को करना पड़ रहा था। 
 
तैमूर के पड़ोसी इससे इतने परेशान हो गए कि उन्होंने पपराजियों के खिलाफ शिकायत कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है।
 
पहले माना जा रहा था कि सैफ ने पपराजियों के खिलाफ शिकायत की है, लेकिन एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी