दशहरे के दिन साक्षी तंवर बनीं एक बेटी की मां

छोटे परदे की लोकप्रिय स्टार साक्षी तंवर दशहरे के दिन एक बेटी की मां बन गई हैं। दरअसल साक्षी ने एक बेटी को गोद लिया है। 
 
साक्षी ने इसका नाम दित्या रखा है जो कि मां लक्ष्मी का ही एक नाम है। साक्षी इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला मान रही हैं। 
उन्होंने कहा कि यह फैसला लेने के पूर्व उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से सलाह ली थी। इस बच्ची की उम्र करीब 8 माह बताई जा रही है। साक्षी इस बात को लेकर बेहद खुश हैं। 
 
कहानी घर घर की धारावाहिक से साक्षी को घर-घर पहचाना जाने लगा था। उनका यह धारावाहिक बहुत ज्यादा पसंद किया गया। उन्होंने कुछ फिल्में भी की। साक्षी की 'मोहल्ला अस्सी' जल्दी ही रिलीज होने वाली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी