इस फिल्म से अपनी भांजी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान!

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान बहुत से नए स्टार्स को लॉन्च कर चुके हैं। सलमान ने कई नए चेहरों को मौका देकर उनके करियर को बनाया है। हाल ही में वे अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्मों में लाए है। 
 
अब खबर आ रही है कि सलमान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को अपनी अगली फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करवाने वाले हैं। अलिजेह इन दिनों कोरियोग्राफर सरोज खान से डांसिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें कई बार डांसिंग क्लास के बाहर स्पॉट भी किया गया है। 
 
सलमान को कई बार अपनी भांजी की डांस क्लास जाकर उनकी गतिविधि की जानकारी लेते देखा गया है। अलिजेह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टीव रहती हैं।
 
फिल्म दबंग 3 में एक बार फिर सलमान और सोनाक्षी सिन्हा साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है। सूत्रो के मुताबिक फिल्म में अलीजा भी अहम किरदार में नजर आ सकती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी