सलमान खान बड़े मूडी हैं। कब किस पर मेहरबान हो जाए और कब किससे नाराज, कहा नहीं जा सकता। अर्जुन कपूर से वे नाराज चल रहे हैं, लेकिन उनकी बहन सोनम कपूर पर मेहरबान हैं। तभी तो सलमान उन्हें अपने साथ फिल्म दिखाने ले गए।
सोनम को तो सलमान अरसे से जानते हैं, लेकिन 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद से सोनम उनके दोस्तों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म में इस जोड़ी को रिपीट कर सकते हैं।