सलमान खान की सिकंदर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, इतना होगा फिल्म का रनटाइम

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 20 मार्च 2025 (11:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अब तक रिलीज हुए टीजर और गानों को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
 
वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। सलमान खान ने 'सिकंदर' का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का खुलासा किया है। पोस्टर में सलमान खान हाथ में तलवार लिए बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, '30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मिलते हैं। सिकंदर।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

आमतौर पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती है। लेकिन 'सिकंदर' रविवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस दिन गुड़ी पडवा और उगादी जैसे त्योहार भी है। वहीं ईद 31 मार्च को हैं, इस वजह से यह फिल्म एक दिन पहले 30 मार्च को रिलीज हो रही है। 
 
इतना होगा सिकंदर का रनटाइम
हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने बताया कि 'सिकंदर' का रनटाइन 2 घंटे 20 मिनट का है। फिल्म का पहला भाग लगभग 1 घंटा 15 मिनट है, जबकि इंटरवल के बाद 1 घंटा 5 मिनट की फिल्म होगी। 
 
'सिकंदर' से सलमान खान बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस सफर को और खास बनाएगी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले और ए. आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन का नया मतलब देने वाली है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी