संपत जे राम सुसाइड केस में दोस्त का खुलासा, पत्नी को डराने के लिए कर रहे थे फांसी लगाने का प्रैंक

WD Entertainment Desk

बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (11:11 IST)
 
Sampath J Ram Suicide Case : कन्नड़ टीवी एक्टर संपत जे राम ने 22 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के अचानक इस तरह का कदम उठाने से हर कोई हैरान था। संपत जे राम का शव बेंगलुरु के नेलमंगला के पास उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था। बताया जा रहा था कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। 
 
संपत जे राम के एक दोस्त ने खुलासा किया कि वह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इस दौरान अपनी जान गंवा बैठे। एक्टर के दोस्त राजेश ध्रुव ने एक वीडियो शेयर करके इसका खुलासा किया है। वीडियो में राजेश ध्रुव ने कहा है कि संपत और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी।
 
उन्होंने कहा, इसके बाद अभिनेता अपनी पत्नी को डराने के लिए खुद को फांसी पर लटकाने का प्रैंक कर रहे थे लेकिन इसी दौरान दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा है कि संपत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है और अफवाह फैलाए जा रहे हैं जो गलत है। लोग किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं।
 
बता दें कि संपत जे राम की पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इस घटना के बाद सदमे में चली गई हैं। संपत जे राम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी