'शमशेरा' से सामने आया संजय दत्त का खतरनाक लुक, दरोगा शुद्ध सिंह बनकर ढाएंगे जुल्म

गुरुवार, 23 जून 2022 (13:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें वह एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। वहीं हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर में संजय दत्त की भी झलक देखने को मिली थी। 
 
 
अब मेकर्स ने 'शमशेरा' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में संजय दत्त खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह विलेन का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त अंग्रेजों की नौकरी करने वाले शुद्ध सिंह का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
 
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'शमशेरा' का अपना लुक शेयर किया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में संजय दत्त के चेहरे पर कातिलाना स्माइल नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक चंदन लगाया हुआ और एक लंबी चोटी रखी हुई है। संजय दत्त के हाथ में हंटर नजर आ रहा है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, 'मिलिए दरोगा शुद्ध सिंह से। कल 'शमशेरा' ट्रेलर में देखे।' संजय दत्त का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
इस फिल्म में रणबीर कपूर डकैक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आजादी से पहले की इस कहानी को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी