संजय मिश्रा और नीना गुप्ता कि फिल्म 'वध' सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (15:44 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी फिल्म 'वध' में साथ दिखाई देगी। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

 
हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। 
 
पोस्टर फिल्म की थ्रिलर ड्रामा की शैली को एक्सप्लोर करती है। पोस्टर इसे अच्छी तरह से जस्टिफाई करता है और फिल्म के बारे में एक पूरी नई बातचीत को बढ़ावा देता है।
 
'वध' राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी