धोनी को खरीदने के लिए शाहरुख पायजामा भी बेचने को तैयार

हाल ही में आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेल कर अपनी टीम को हैदराबाद के खिलाफ जीत दिला दी। आलोचना करने वालों के मुंह बंद हो गए। मैच को शानदार तरीके से फिनिश कर धोनी ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें बेहतरीन फिनिशर कहा जाता है। 
 
धोनी की इस पारी की तारीफ सभी कर रहे हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान भी हैं। धोनी की इस पारी से किंग खान बेहद प्रभावित हुए। 
शाहरुख ने कहा कि अगली बार आईपीएल ऑक्शन में वे हर हाल में धोनी को खरीदना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यार, मैं तो अपना पायजामा बेच कर भी उन्हें खरीद लूंगा। उन्हें आने तो दो ऑक्शन में। 
 
गौरतलब है कि शुरुआती मैचों में धोनी का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा और कुछ लोग उनकी बुराई करने लगे, लेकिन जैसे ही धोनी ने पुणे के लिए शानदार पारी खेली सोशली मीडिया पर उनकी वाहवाही होने लगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें