क्या प्रियंका चोपड़ा के लिए शाहरुख खान कसम तोड़ेंगे!

Webdunia
प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय से बॉलीवुड फिल्म नहीं की है और वे अपनी वापसी एक जोरदार फिल्म से करना चाहती हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुस्ताखियां' वे करने वाली हैं। यह फिल्म साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में इरफान खान को फाइनल कर लिया गया था। इरफान इस फिल्म के लिए बेहद उत्सुक भी थे। प्रियंका हॉलीवुड के काम को लगातार प्राथमिकता देती रही और यह फिल्म शुरू ही नहीं हो पाई। इंतजार करते-करते इरफान थक गए और उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। 


 
नो फ्लॉप हीरो प्लीज़... 
भंसाली ने प्रियंका के सामने अभिषेक बच्चन का नाम रखा, लेकिन प्रियंका ने अभिषेक का नाम रिजेक्ट करने में देर नहीं लगाई। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका अपने इस प्रोजेक्ट को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और इस फिल्म की सफलता उनके लिए बहुत जरूरी है। अभिषेक बच्चन ठहरे फ्लॉप हीरो और प्रियंका अब उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहती। दर्शकों ने अभिषेक की पिछली कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है। प्रियंका और अभिषेक ब्लफमास्टर, द्रोण, दोस्ताना जैसी कुछ फिल्में कर चुके हैं, लेकिन तब बात और थी। 

 
क्या शाहरुख खान कसम तोड़ेंगे? 
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका नामी हीरो चाहती हैं। उन्होंने और भंसाली ने कुछ नाम सोचे भी हैं। शाहरुख खान को भी फिल्म से जोड़ा जा सकता है, लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या प्रियंका के साथ शाहरुख फिल्म करेंगे? प्रियंका और शाहरुख एक समय कुछ फिल्मों में साथ काम कर रहे थे। लगातार सेट पर उनका समय बीतता था और कहा जाता है कि दोनों के बीच बात दोस्ती से बढ़ गई थी। यह खबर जब शाहरुख की पत्नी गौरी खान के पास पहुंची तो बखेड़ा खड़ा हो गया। करण जौहर ने भी गौरी का साथ दिया। आखिरकार शाहरुख ने कहा कि वे प्रियंका के साथ भविष्य में फिल्म नहीं करेंगे और अब तक इस बात पर कायम हैं। 
अगला लेख