शाहरुख खान का TV शो ‘फौजी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 1989 के टीवी सीरियल ‘फौजी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ‘फौजी’ का कैप्टन अभिमन्यु राय आज भी लोगों के जेहन में है। सिर्फ 13 एपिसोड वाला ये सीरियल काफी मशहूर हुआ था। अब यह सीरियल ऑनलाइन उपलब्ध है। अमेजन प्राइम पर आप शाहरुख खान का ये टीवी शो देख सकते हैं।

इस सीरियल में शाहरुख खान ने कैप्टन अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था। इसमें विश्वजीत प्रधान और विक्रम चोपड़ा जैसे सितारे भी थे। सीरियल ‘फौजी’ दूरदर्शन पर आता था। कर्नल राज कपूर ने इसका निर्देशन किया था, जिनका हाल ही में निधन हुआ है।

फौजी के बाद शाहरुख खान कई अन्य सीरियल्स में नजर आए जैसे- सर्कस (1989-90), दूसरा केवल (1989), इडियट (1991)। इसके बाद वह दिल्ली से मुंबई आ गए। फिर 1992 में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड डेब्यू कर सबको अपना दीवाना बना दिया और अब बॉलीवुड के ‘बादशाह’ बनकर सबसे दिलों पर राज कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी