शाहीर शेख के घर आया नया मेहमान, पत्नी रुचिका ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (10:49 IST)
टीवी एक्टर शाहीर शेख के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है। खबरों के अनुसार शाहीर की पत्नी रुचिका कपूर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। माता-पिता बनने के बाद इस कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

 
खबरों के अनुसार रुचिका ने 10 सितंबर को बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि शाहीर और रुचिका ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर को ऑफिशियल नहीं किया है।
 
कुछ हफ्ते पहले शाहीर ने पत्नी रुचिका के गोदभराई की रस्म की थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस फंक्शन में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। 
 
शाहीर शेख ने नवंबर 2020 में रुचिका कपूर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से ही यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है। रुचिका और शाहीर बेस्ट कपल के रुप में हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख