दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान

WD Entertainment Desk

बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (11:53 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। बॉलीवुड के पठान, शाहरुख खान का ग्लोबल फैनडम ऐसा है जो किसी भी स्टार के मुकाबले काफी बड़ा है। पूरी दुनिया के लोग उन्हें प्यार करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उन्हें संजो कर रखना चाहते हैं। 

 
शाहरुख खान ने समय-समय पर अपने अभिनय कौशल, मजबूत स्क्रीन प्रेजेन्स और अपनी विनम्रता से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब दुनिया की बिगेस्ट लीडिंग मैगजीन में से एक ने अब तक के 50 जाने माने एक्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है और शाहरुख खान इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।
 
हाल में अपने सोशल मीडिया पर यह लिस्ट जारी करते हुए मैगजीन ने अब तक के टॉप 50 मश्हूर एक्टर्स का नाम बताया है। उन्होंने लिखा, 'एम्पायर के अब तक के 50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स की लिस्ट आई सामने। जैसा कि हमारे ब्रांड न्यू इशू में सेलिब्रेट किया गया है, और आपके द्वारा वोट किया गया है।
 
इस लिस्ट में अब तक के 50 महान एक्टर्स के नामों का खुसाला किया गया है जिसमें शाहरुख खान जोकि लिस्ट में फीचर किए जाने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं, के अवाला डेंज़ल वॉशिंगटन, टॉम क्रूज, फ्लोरेंस प्यू और टॉम हैंक्स जैसे एक्टर्स शामिल हैं। 
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी