फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही शनाया कपूर ने खरीदी लग्जरी कार, इतनी है कीमत

बुधवार, 23 मार्च 2022 (17:36 IST)
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' में नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा हो चुकी है। शनाया ने अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले एक लग्जरी कार खरीदी है। 

 
शनाया कपूर ने 'ऑडी क्यू 7' कार खरीदी है। जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए हैं। शनाया के साथ उनकी कार की डिलीवरी लेने पिता संजय और मां महीप कपूर भी शोरूम पहुंची थीं।
 
'ऑडी मुंबई वेस्ट' के इंस्टा हैंडल से शनाया के साथ उनके माता-पिता संजय और महीप के साथ कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं, तस्वीरों में वे सभी नई कार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 
'ऑडी क्यू7' का 2022 वर्जन दो मॉडलों के साथ आता है, प्रीमियम प्लस, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है और टेक्नोलॉजी, जिसकी कीमत 88 लाख रुपए है।
 
बता दें कि अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले शनाया ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में एक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। शनाया कपूर के साथ फिल्म 'बेधड़क' से गुफतेह सिंह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी भी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी