शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को मिली राहत, धोखाधड़ी केस में कोर्ट से मिली जमानत

बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (15:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ बीते दिनों धोखाधड़ी का आरोप लगा था। एक बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा, शमिता और उनकी मां सुनंदा के खिलाफ 21 लाख रुपए नहीं चुकाने का आरोप लगाया था।

 
अब इस मामले में सुनंदा शेट्टी को मुबंई के अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने सुनंदा शेट्टी को जमानत दे दी है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसे कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुनंदा शेट्टी मौजूद थीं। 
 
पिछली सुनवाई में सुनंदा कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। बता दें कि ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक फिरोज आमरा का आरोप था कि 2015 में सुनंदा शेट्टी के पति ने 21 लाख रुपए लिए थे। पति की मौत के बाद सुनंदा शेट्टी ने पैसे लौटाने से मना कर दिया था। 
 
11 मार्च 2022 को ये मामला कोर्ट में पहुंचा। जिसमें शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और सुनंदा शेट्टी पर केस चलाने के लिए कहा गया। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ सुनंदा शेट्टी पर ही केस चलाने की अनुमति दी थी। कोर्ट का मानना था कि इस मामले में उनकी बेटियों का कोई लेना-देना नहीं है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी