सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा की नजदीकियां एक समय चर्चा का विषय थीं। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। सोनाक्षी फिल्मों में व्यस्त हो गईं। उनका नाम रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया। हालांकि ये फिल्म को चलाने की तरकीबें थीं जो फिल्म के प्रदर्शित होते ही हवाओं में गुम हो गईं।