मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी का निधन, सड़क हादसे में गई जान

WD Entertainment Desk

सोमवार, 5 जून 2023 (11:13 IST)
kollam sudhi passes away: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों में कई कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अब मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी के निधन की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कार एक्सीडेंट में कोल्लम सुधी का निधन हो गया है।
 
इस हादसे में तीन अन्य कलाकार घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में कोल्लम सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे, सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई। यह आमने-सामने की टक्कर थी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया, अन्य तीन का इलाज जारी है।
 
कोल्लम सुधी वातकरा में एक प्रोग्राम के बाद घर लौट रहे थे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोल्लम सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 
कोल्लम सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं निभाई थीं, जिसमें लोगोंने उन्हें खूब पसंद किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। कोल्लम सुधी ने करियर की शुरुआत साल 2015 में रिलीज 'कंथारी' के साथ की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी