आखिरी लम्हों में क्या हुआ था श्रीदेवी के साथ...

श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने सभी को चौंका दिया है। यकीन नहीं हो पा रहा है कि वे हमारे बीच में नहीं हैं। सभी जानने के लिए बैचेन हैं कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो श्रीदेवी दुनिया से चल बसी। उन्हें न कोई गंभीर बीमारी थी और न स्वास्थ्य संबंधी समस्या। फिटनेस और डाइट के प्रति वे तो काफी सजग भी थी। 

ALSO READ: श्रीदेवी के दिल में इस तरह से बोनी कपूर ने बनाई थी जगह
आखिर क्या हुआ था श्रीदेवी के साथ आखिरी लम्हों में? एक अखबार के मुताबिक श्रीदेवी होटल में अपने कमरे में सो रही थीं। अचानक उनके पति बोनी कपूर कमरे में पहुंचे। वे मुंबई से दुबई आए थे, श्रीदेवी को सरप्राइज देने। 
 
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने लगभग 15 मिनट तक बात की और उन्हें डिनर के लिए तैयार होने के लिए कहा। श्रीदेवी वाशरूम में तैयार होने के लिए गईं। 15 मिनट के बाद भी जब श्रीदेवी वाशरूम से बाहर नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया और श्रीदेवी को आवाज लगाई। 
 
बोनी को जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वे चिंतित हो गए। उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर खोल लिया। वे देख कर हैरान रह गए। श्रीदेवी बाथटब में लेटी हुई थीं और कोई हरकत नहीं कर रही थीं। बाथ टब पानी से पूरा भरा हुआ था। 
 
बोनी ने श्रीदेवी को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बोनी ने तुरंत अपने दोस्त को बुलाया। दोनों ने कोशिश की, लेकिन कुछ परिणाम नहीं निकला। 
 
बोनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और डॉक्टर्स तुरंत पहुंचे और उन्होंने बताया कि अब श्रीदेवी नहीं रहीं। इसके बाद श्रीदेवी को जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसीन ले जाया गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी