सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का एक मार्च की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 93 वर्षीय  वीरप्पा शेट्टी लंबे समय से बीमार थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा सुनील और बेटी सुजाता छोड़ गए। 
सुनील के पिता का अंतिम संस्कार दो मार्च को किया जाएगा। सुनील की बेटी अथिया शेट्टी विदेश में शूटिंग कर रही है और उसके लौटने पर ही अंतिम संस्कार होगा। 
 
वीरप्पा शेट्टी को 2013 में पैरालिटिक स्ट्रोक आया था। इसके बाद सुनील ने अपने घर पर ही आईसीयू बना लिया और वे उनकी देखभाल करते रहे। सुनील अपने पिता को अपना हीरो मानते हैं और अपने पिता के नजदीक रहने के कारण उन्होंने 2013 के बाद कई फिल्में भी ठुकरा दी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें