सनी देओल की राजनीति बेटे करण के करियर की रुकावट बनी

सनी देओल काम को बहुत ही धीमी रफ्तार से करते हैं। अपने बेटे करण देओल को लांच करने की प्लानिंग उन्होंने वर्षों पहले की थी। 'पल पल दिल के पास' नामक फिल्म उन्होंने अनाउंस की जो कि बहुत ही धीमी रफ्तार से बन रही है। 
 
इस वर्ष वैलेंटाइन डे पर‍ रिलीज करने का प्लान था, लेकिन फिर फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। 19 जुलाई को फिल्म रिलीज करने की बात की गई। 
 
इसी बीच राजनीति के अखाड़े में सनी दमखम आजमाने कूद पड़े। किसी ने सोचा भी नहीं था कि शर्मीले सनी ऐसा कर बैठेंगे। गुरदासपुर से भाजपा की ओर से न केवल चुनाव लड़ा बल्कि जीता भी। 
 
इधर बेटे की फिल्म का जो काम बाकी था वो बाकी ही रह गया। चुनाव जीतने के बाद सनी की व्यस्तता और बढ़ गई। फिल्म का बचा हुआ काम पूरा नहीं हुआ और एक बार फिर फिल्म सितम्बर तक आगे बढ़ा दी गई है। 
 
सनी से जुड़े लोगों का कहना है कि काम ज्यादा बाकी नहीं है, लेकिन सनी को तो फुरसत मिले। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी