सनी लियोनी ने परिवार संग सेलिब्रेट की होली, तस्वीरें वायरल

बुधवार, 11 मार्च 2020 (12:54 IST)
होली के मौके पर बॉलीवुड सितारों में काफी क्रेज देखने को मिला। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी होली के रंगों में रंगी नजर आईं। सनी ने अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ होली मनाई।


सनी ने होली की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में सनी के पति उनपर गुलाल डालते नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस मस्ती में डांस करती दिखाई दे रही हैं। अपने इन वीडियो और तस्वीरों में सनी लियोनी का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है।
 
वीडियो में सनी लियोनी और डेनियल वीबर एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं तो वहीं तस्वीर में एक्ट्रेस और उनके पति बच्चों को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। 

ALSO READ: 14 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे राहुल देव, बोले- एज गैप मायने नहीं रखता...
 
इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'आप सभी को होली की ढेर सारी मुबारकबाद। मेरे खूबसूरत परिवार के साथ यह बहुत ही प्यारा दिन था।' 
 
इसके अलावा डेनिय वेबर ने भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
होली के मौके पर सनी लियोनी के परिवार के अलावा प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, तैमूर अली खान, जैकलीन फर्नांडीस, शाहिद कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने भी खूब धूम मचाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी