डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर में सनी लियोनी ने दिखाया सेक्सी लुक तो रितिक रोशन ने दिखाया माचो लुक

Webdunia
डब्बू रतनानी का कैलेंडर हर साल की शुरुआत में चर्चा का विषय रहता है। डब्बू अपने कैमरे की नजर से फिल्म स्टार्स की उन खूबियों को देख लेते हैं जो आमतौर पर नजर नहीं आती। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज़ का ग्लैमरस अवतार डब्बू के कैलेंडर में नजर आता है। 
 

 
बॉलीवुड के सभी कलाकार डब्बू के कैलेंडर में अपनी छवि देखना चाहते हैं और डब्बू उनके ऐसे फोटो खींचते हैं जो आमतौर पर नजर नहीं आते हैं। 
2019 का डब्बू का कैलेंडर जारी हो गया है और कुछ कलाकारों के लुक सामने आए हैं। सनी लियोनी ने डब्बू के कैलेंडर के लिए सेक्सी लुक अपनाया है और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। 
 
रितिक रोशन माचो लुक में नजर आ रहे हैं और उनका यह अंदाज उनके फैंस को निश्चित रूप से पसंद आएगा। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख