सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- जहां भी हों हमेशा खुश रहो...

WD Entertainment Desk

शनिवार, 21 जनवरी 2023 (11:52 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज अगर हमारे बीच होते तो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर हर चाहने वाले की आंखें नम हैं। उनके इस जन्मदिन पर तमाम फैंस और दोस्त उन्हें याद करे रहें हैं। 

 
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक कोलाज तस्वीर भी शेयर की है। 
 
इस तस्वीर में सुशांत अपने भांजे और भांजी के साथ बेड पर मस्ती करते दिख रहे हैं। सुशांत की भांजी उनके गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई आप जहां भी हों हमेशा खुश रहें (मुझे ऐसा लगता है कि आप कैलाश में शिव जी के साथ घूम रहे होंगे) हम आपकों अनंत शक्ति से प्यार करते हैं। कभी-कभी आपको नीचे देखना चाहिए और देखना चाहिए की आपने कितना जादू किया है।
 
बता दे कि 14 जून को मुंबई पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की लाश उनके घर में मिली। इसके बाद से ही सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी