सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : एक्टर की बैंक अकाउंट डिटेल आई सामने

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनके पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया की वजह से ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है या फिर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है।

 
उन्होंने यह भी आरोप लगाए थे कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से काफी ट्रांजेक्शन अपने करीबियों और खुद के अकाउंट में किए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। बिहार पुलिस ने बैंक से सुशांत सिंह के अकाउंट डिटेल की जानकारी भी हासिल की है, जिसमें उनके पैसों का हिसाब है।
 
खबरों के अनुसार बिहार पुलिस को सुशांत के बैंक के अकाउंट डिटेल से पता चला कि इसमें नॉमिनी में उनकी बहन प्रियंका सिंह का नाम है। साथ ही यह भी पता चला है कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के भी फ्लाइट्स और होटल्स का महंगा खर्च सुशांत सिंह ही उठाते थे।
 
बता दें कि सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। जबकि सुशांत के सीए का कहना है कि ज्यादा ट्रांजेक्शन नहीं हुआ बल्कि सुशांत के खाते में ज्यादा पैसे थे ही नहीं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी