सुशांत सिंह राजपूत के निधन से निराश है उनका पालतू कुत्ता Fudge, देखें तस्वीरें

गुरुवार, 18 जून 2020 (15:43 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। उनके निधन से बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश सदमे में है। वहीं, सुशांत के अचानक चले जाने से उनका पालतू कुत्ता फज (Fudge) भी काफी दुखी है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर ने सुशांत सिंह राजपूत ने सुशांत सिंह राजपूत के पालतू कुत्ते फज की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी दुखी और निराश नजर आ रहा है।

मनवीर ने ट्विटर पर फज की सुशांत के साथ एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “सुशांत भाई भले कोई और न सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी जानता है।” इसमें साफ नजर आ रहा है कि सुशांत के न होने से फज बिल्कुल मायूस हो चुका है।

Bro #SushanthSinghRajput koi aur naaa sahi ye to teri Value aaj bhi janta hai! pic.twitter.com/gW2vcCSh2T

— Manveer Gurjar (@imanveergurjar) June 17, 2020


बता दें, 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे। 15 जून को मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और वरुण शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी