कृति और तापसी... बनेंगी शूटर

कुछ समय पहले खबर आई थी कि विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म 'छुरियां' में कृति सेनन लीड रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर को फाइनल किया गया है। खबर है कि अब कृति सेनन ने शूटिंग की वर्कशॉप लेना शुरू कर दिया है। 
 
वैसे यहां कृति सेनन की बात तो हो रही है लेकिन 'छुरियां' की नहीं। कृति उनकी दूसरी फिल्म 'वूमनिया' की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्हें हाल ही में कास्ट किया गया है। यह फिल्म दो शूटर की सक्सेस स्टोरी होगी। इसमें दूसरी लीड के लिए तापसी पन्नु को चुना गया है। 


 
तापसी ने तो शूटिंग की वर्कशॉप शुरू भी कर दी है। तापसी पहले भी पिंक जैसी फिल्म में अपनी पावरफुल अवतार दिखा चुका है। कृति भी स्क्रिप्ट देखकर खुश हुई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी। 
 
'वूमनिया' दो शूटर्स की ज़िंदगी और उनकी सक्सेस की कहानी बयां करेगी। दोनों हीरोइंस इसमें अपनी पॉवरपैक भूमिका निभाएंगी। इसकी लिए हालांकि इन्हें काफी मेहनत भी करना होगी। तापसी फिलहाल अनुराग कश्यप के साथ मनमर्ज़ियां कर रही हैं। वहीं कृति 'अर्जुन पटियाला' शूटिंग में व्यस्त हैं। 
 
फिल्म वूमनिया के निर्माता मधु मंटाना, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल होंगे। निर्देशक की तलाश चल रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी