छोटे नवाब तैमूर के बर्थडे में ये लोग होंगे शामिल

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के टैडी बियर जैसे क्यूट बेबी तैमूर अली खान 20 दिसंबर को पूरे एक साल के होने वाले हैं। नवाब साहब के पहले जन्मदिन की तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो चुकी है। करीना और सैफ, तैमूर की बर्थडे पार्टी के लिए नई दिल्ली के पटौदी पैलेस रवाना हो चुके हैं। 
 
करीना ने बताया था कि तैमूर का जन्मदिन वे अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लिस्ट देखकर लगता है कि करीना-सैफ के दोस्तों को भी पार्टी में नहीं बुलाया गया है। यहां तक कि करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोरा और उनकी बहन मलाइका अरोरा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा भी लिस्ट में शामिल नहीं हैं। 
 
खान और कपूर परिवार में करीना की बहन करिश्मा, उनके बच्चे कियान राज कपूर और समाइरा, उनके बॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल, नाना-नानी बबीता और रणधीर कपूर, सैफ की बहन सोहा अली खान, उनके पति कुणाल खेमू, बेटी इनाया, दादी शर्मिला टैगोर और बहन सबा अली खान शामिल होंगे। 
 
बी टाउन में सबसे ज़्यादा फेमस स्टार बेबी तैमूर के पहले बर्थडे पार्टी के लिए कई बातें सामने आई थीं। उम्मीद थी कि तैमूर के दोस्त पार्टी में शामिल होंगे, साथ ही तैमूर का पूरा परिवार किसमस के वक़्त पटौदी पैलेस में ग्रांड सेलीब्रेशन करेगा। लोगों को भी बड़ी पार्टी की ही उम्मीद थी, लेकिन करीना और सैफ इसे पर्सनल रखना चाहते हैं। 
 
हो सकता है कि शशि कपूर के निधन की वजह से यह फैसला लिया गया हो। लोग इस क्यूट इंटरनेट फेमस बेबी की बर्थडे पिक्चर्स देखने के लिए उत्सुक हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी