साउथ एक्टर पवन का 25 साल की उम्र में निधन, आर्डियक अरेस्ट की वजह से ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk

शनिवार, 19 अगस्त 2023 (14:51 IST)
Photo credit : Twitter
Actor Pawan passes away: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म और टीवी एक्टर पवन का निधन हो गया। पवन ने 25 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। एक्टर का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। पवन की मौत को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं आई है।
 
पवन ने तमिल के अलावा कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। पवन के अचानक निधन से उनके फैंस और परिवारवाले सदमें में हैं। पवन कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले थे। खबरों के अनुसार एक्टर का शव मुंबई से उनके पैतृक स्थान लाया जाएगा।
 
पवन काम के सिलसिले में पिछले काफी समय से परिवार के साथ मुंबई रहते थे। पवन सिंह की मौत पर कई सेलेब्स और नेताओं ने शोक व्यक्त किया, जिनमें मांड्या विधायक एचटी मंजू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी नागेंद्र कुमार का भी नाम शामिल है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी