तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का नया गाना अखियां गुलाब रिलीज, शाहिद-कृति की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (15:49 IST)
TBMAUJ Ankhiyaan Gulab Song Out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन जल्द ही रॉम-कॉम कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद एक वैज्ञानिक और कृति रोबोट के किरदार में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों फिल्म ट्रेलर और गाना रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 
 
अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'अखियां गुलाब' रिलीज कर दिया है। गाने में शाहिद और कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री देकने को मिल रही है। समंदर किनारे बीच पर कृति सेनन और शाहिद कपूर पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों अपनी हॉट केमिस्ट्री से आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमेस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। इस गाने को मित्राज के जरिए लिखा और गाया गया है। वहीं, इस रोमांटिक ट्रैक को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफी किया है। 
 
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म को दिनेश विजन, ज्य‍ोति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी