देखिए, सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन से भरपूर 'अकीरा' का ट्रेलर

सोनाक्षी सिन्हा लम्बे समय से बड़े परदे से गायब हैं। उनके फैंस जल्दी ही उन्हें 'अकीरा' में देखेंगे जो 2 सितम्बर को प्रदर्शित हो रही है। गजनी और हॉलिडे जैसी फिल्म बनाने वाले एआर मुरुगदास ने इसे निर्देशित किया है। अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन है और इसके लिए सोनाक्षी ने ट्रेनिंग भी ली। सोनाक्षी के एक्शन से मुरुगदास खासे प्रभावित हुए और सोनाक्षी को उन्होंने बॉलीवुड की एक्शन गर्ल करार दिया। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं। ट्रेलर देख फैसला कीजिए। 


 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें