तुनिषा शर्मा सुसाइड केस : कोर्ट ने दो दिन बढ़ाई शीजान खान की पुलिस हिरासत

WD Entertainment Desk
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (17:49 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को 'अली बाबा' शो के सेट पर अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की मां ने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाया है। 

 
पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 28 दिसंबर को शीजान खान की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। केस की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने शीजान की कस्टडी 30 दिसंबर तक कर दी है।
 
पुलिस लगातार शीजान खान से पूछताछ कर रही है। खबरों के अनुसार पुलिस का कहना है कि शीजान कुछ भी ठीक से नहीं कह रहा है। वो या तो चुप रहता है या अलग-अलग बयान देता है। पुलिस ने शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का भी पता लगा लिया है। 
 
पुलिस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने से पहले तुनिषा ने शीजान खान संग मेकअप रूम में ही लंच किया था। इसके 15 मिनट बाद ही उन्होंने उसी मेकअप रूम में फांसी लगा ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख