'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

WD Entertainment Desk

रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (14:59 IST)
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

 
वैशाली के घर से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को शक है कि एक्ट्रेस ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
 
वैशाली के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है बताया जा रहा है कि वैशाली ठक्‍कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। वह 'ससुराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे चर्चित सीरियल में काम कर चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी