ट्रांसपेरेंट शर्ट में उर्वशी रौटेला का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल

Webdunia
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (17:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला सोशल मीहिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपने हुस्न और अदाओं से लोगों को मदहोश करने वाली उर्वशी के लाखों चाहने वाले हैं।
 
हाल ही में उर्वशी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की नेटेड ट्रांसपेरेंट शर्ट पहने नजर आ रही हैं। शर्ट के अंदर से उर्वशी का ब्रालेट साफ नजर आ रहा है। 
 
वहीं उर्वशी की शर्ट के आगे एक व्हाइट रंग का कपड़ा लगा हुआ है। इस शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई है। तस्वीरों में उर्वशी पेंटिंग करती दिख रही हैं। 
 
उर्वशी रौटेला की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड के साथ ही उर्वशी इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने टैलेंट का परचम लहराती रहती हैं। 
 
बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद अब उर्वशी साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। वह फिल्म फिल्म 'द लीजेंड' से तमिल फिल्मों में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में वह सरवाना के साथ नजर आएंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख