खूबसूरत हसीनाओं के साथ पार्टी करने पहुंचे अर्जुन कपूर

हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने गर्ल्स गैंग के लिए मुंबई के एक रेस्तरां में पार्टी रखी। इसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, सीमा खान सहित कुछ लोग शामिल थे। गौरी खान ने कुछ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए। 

 
चूंकि मलाइका इस पार्टी में शामिल थीं इसलिए अर्जुन कपूर को भी बुलाया गया। इन खूबसूरत हसीनाओं के बीच अर्जुन अकेले पुरुष थे और उन्होंने सभी का पूरा ध्यान रखा। 
 
पार्टी से बाहर निकलते समय फोटोग्राफर्स ने मलाइका को घेर लिया तो अर्जुन आगे आए उन्हें कार तक छोड़ने गए। उन्होंने मलाइका का पूरा ध्यान रखा। 
 
इस समय अर्जुन और मलाइका के रोमांस के चर्चे दूर-दूर तक हैं। प्रेमियों का मौसम शुरू हो चुका है और वैलेंटाइन डे आने वाला है। मलाइका से जब पूछा कि वे इस वैलेंटाइन डे पर क्या करना चाहती हैं तो उनका चेहरा खुशी से सुर्ख लाल हो गया। मलाइका ने कहा कि प्यार के लिए एक दिन का सेलिब्रेशन कैसा? प्यार का सेलिब्रेशन तो हर दिन होना चाहिए। 

 
किसकी सुनेंगे अर्जुन? 
चर्चा है कि मलाइका और अर्जुन जल्दी ही शादी करने वाले हैं। अर्जुन के चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर को इस शादी पर आपत्ति नहीं है, लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर, बहन अंशुला और सोनम कपूर खिलाफ हैं। देखने वाली बात रहेगी कि अर्जुन किसकी सुनते हैं। (Photo : Instagram)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी