विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' का नया गाना 'वाट लगा देंगे' रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (13:55 IST)
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। 

 
अब फिल्म का दूसरा गाना 'वाट लगा देंगे' रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने को खुद विजय देवरकोंडा ने ही गाया है। गाने को सुनील कश्यप ने कंपोज किया है, जिसे पुरी जगन्नाथ ने लिखा है। गाने में बॉक्सिंग रिंग में विजय देवरकोंडा पूरे जोश के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
इस गाने को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म में विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे के अलावा माइक टाइसन, राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख