अनुष्का शर्मा की यह एक बात पसंद नहीं है विराट कोहली को

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कभी अपनी रिलेशनशिप की बात स्वीकारी नहीं की है। न कभी इस बारे में बात की है, लेकिन खुलेआम मिलने-जुलने से भी उन्होंने कभी परहेज नहीं किया। रेड कारपेट हो, छुट्टियां हो या कोई इवेंट, दोनों साथ-साथ दिखे और फोटोग्राफर्स को पोज़ भी दिए। 
 
हाल ही में एक शो में विराट ने अनुष्का के बारे में भी बात की। दिवाली पर एक स्पेशल शो प्रसारित होगा जिसमें विराट कोहली के साथ बॉलीवुड स्टार आमिर खान बात करते नजर आएंगे। विराट ने अनुष्का से अपने रिलेशनशिप की और अपने खेल के बारे में बातें की। विराट के बारे में अन्य भारतीय क्रिकेटर क्या सोचते हैं ये भी दिखाया जाएगा। 
 
शूटिंग के दौरान मौजूद एक सूत्र ने बताया कि जब अनुष्का के बारे में बात हुई तो विराट ने कहा कि अनुष्का की ईमानदारी और देखभाल करने वाला स्वभाव मुझे बहुत पसंद है। लेकिन अनुष्का की एक बात मुझे जो मुझे नापसंद है वो ये कि वह हमेशा पांच से सात मिनट की देरी से पहुंचती हैं। 
 
अनुष्का की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि वह हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं और हम दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल है। विराट के अनुसार अनुष्का ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी