आलिया भट्ट क्या रखेंगी अपनी बेटी का नाम? शादी के पहले किया था खुलासा

WD Entertainment Desk
रविवार, 6 नवंबर 2022 (15:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। बेटी के आगमन के बाद कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। 

 
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें शेर-शेरनी और शावक नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।' 
 
वहीं मां बनने के बाद आलिया भट्ट की बेटी के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि आलिया और रणबीर अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे? आलिया ने एक शो के दौरान बताया था कि अगर उन्हें बेटी हुई तो वह उसका क्या नाम रखेगी?
 
आलिया भट्ट ने साल 2019 में एक डांस रियलिटी शो में शिरकत की थी। जब इस शो में आलिया ने एक कंटेस्टेंट्स से अपने नाम की स्पेलिंग पूछी तो उसने बताया- ALMAA यानि अलमा। आलिया को यह नाम बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा था, 'अलमा बहुत ही सुंदर नाम है, अगर उन्हें बेटी हुई तो उसका यही नाम रखेंगी।
 
अब आलिया भट्ट एक बेटी की मां बन चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आलिया अपनी बेटी का नाम अलमा रखेंगी या कुछ और।
 
बता दें कि आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर उनके अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट की थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और उनके साथ रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शेर, शेरनी और शावक दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, 'हमारा बच्चा… जल्द ही आ रहा है।' 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख