जब क्लासरूम में बॉयफ्रेंड संग लॉक हो गई थीं ट्विंकल खन्ना, बताया दिलचस्प किस्सा

रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (14:52 IST)
बॉलीवुड सितारों के बचपन की कहानियां अक्सर फैंस को पसंद आती हैं। ट्विंकल खन्ना ऐसी एक अभिनेत्री हैं, जो अपने बारे में ऐसे ही किस्से अक्सर फैंस को बताती रहती हैं। अब हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक और दिलचस्प बचपन का किस्सा शेयर किया है।

 
ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि उनका पहला प्यार कैसा था? उसने ट्विंकल को कूदना सिखाया था। पूरा किस्सा बताते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'वह बेंच पर मेरे बगल में छिप गया, हम दोनों के पैर आपस में टकराए। वो सुंदर और प्यारा था। उसके चेहरे के फीचर्स अच्छे थे। वो काफी अच्छा था। हम एक-दूसरे में इतने खो गए थे कि क्लास में ही लॉक रह गए थे।
 
ट्विंकल बताती हैं, बाद में मैंने उसके साथ क्लासरूम की खिड़की से बाहर कूदने की ठानी थी। वैसे अब तो इस बात को कई साल गुजर गए हैं। बात इतनी पुरानी है कि अह हम दोनों आमने सामने खड़े हो जाएं तो शायद ही एक-दूसरे को पहचान पाएं।
 
ट्विंकल आगे लिखती हैं, शायद अब एक-दूसरे को पहचान भी नहीं पाएंगे लेकिन मेरा मानना है कि वो भी मेरे बारे में ऐसा ही सोचता होगा। मैंने हमेशा से ये कहा है कि अगर आप लगातार पीछे मुड़ कर पास्ट को देखते रहेंगे तो आपको कुछ खट्टी-मीठी यादें मिलेंगी।
 
आपको बता दें, ट्विंकल खन्ना औक अक्षय कुमार की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं। 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे अक्षय और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। अक्षय और ट्विंकल दो बच्चों आरव और नितारा के पेरेंट्स हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी