स्टूडेंट ऑफ द ईयर की परीक्षा में दर्शकों ने किया अनन्या पांडे को पास

10 मई को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 रिलीज हुई। टीनएजर्स में इस फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता है। इस फिल्म के जरिये फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। 
 
अनन्या को निश्चित रूप से इस बात का इंतजार होगा कि दर्शक उनका काम पसंद करते हैं या नहीं। वे दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बैचेन होंगी। 
 
फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों को अनन्या का काम पसंद आया है। वे न केवल सुंदर लगी हैं बल्कि फिल्म के दूसरे हाफ में कुछ दृश्यों में दर्शाया है कि वे अभिनय करना भी जानती हैं। 
 
दर्शकों को भी अनन्या का काम पसंद आ रहा है। लोग उनके स्क्रीन प्रेजेंस को पसंद कर रहे हैं। ओपर कार में लेदर जैकेट में उनकी एंट्री वाला सीन अच्छा बन पड़ा है और इस सीन पर उन्हें तालियां भी मिली हैं। वे आत्मविश्वास से भी भरपूर नजर आई हैं। 
 
ट्विटर पर भी अनन्या को आम लोगों से तारीफ मिल रही है। एक यूजर्स ने लिखा है कि अनन्या पांडे बेस्ट हैं। कुछ लोगों को अनन्या के डांस मूव्ज़ भी पसंद आए हैं। किसी ने उन्हें सरप्राइज़ पैकेज बताया है। 
 
सोशल मीडिया पर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के आने के पहले से अनन्या की बातें होती थीं। अब यह और बढ़ जाएगी। वे इस समय कार्तिक आर्यन के साथ पति पत्नी और वो का रीमेक कर रही हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी