जीनत अमान ने पीछा करने और अश्लील वीडियो भेजने का लगाया आरोप

फिल्म अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने एक बिजनेसमैन पर पीछा करने और अश्लील वीडियो भेजने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इस बिजनेसमैन का नाम मोहम्मद सरफराज एहसान उर्फ अमर खन्ना है। 
 
पुलिस ने बताया कि ज़ीनत और अमर एक-दूसरे को पिछले कुछ समय से जानते थे। जब रिश्ते में कड़वाहट आ गई तो ज़ीनत ने बात करना बंद कर दिया। 
 
इसके बावजूद अमर लगातार ज़ीनत को फोन करता रहा। पीछा करता रहा। व्हाट्‍स एप पर अश्लील वीडियो भेजने लगा। वह बातचीत करने का दबाव ज़ीनत पर बनाने लगा। 
 
उसने धमकी भी दी कि यदि ज़ीनत उससे बात नहीं करेगी तो परिणाम ज़ीनत के बेटे को भुगतान पड़ सकता है। एक दिन वह ज़ीनत के घर आ धमका और सिक्युरिटी गॉर्ड से मारपीट की। 
 
इसके बाद ज़ीनत ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने ज़ीनत की शिकायत भारतीय संहिता की धारा 304 डी और 509 के तहत दर्ज की। फिलहाल आरोपी फरार है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी