जावेद का दिल हिंदुस्तानी

PR
पाकिस्तानी अभिनेता जावेद शेख इन दिनों कई भारतीय फिल्मों में अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं। उनके उम्दा अभिनय को देखते हुए कई फिल्मों में उन्हें महत्वपूर्ण चरित्र भूमिकाएँ निभाने को मिल रही हैं।

जावेद का दिल हिन्दुस्तान में बसता है। इसका पता अरशद वारसी द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग के दौरान चला। कबीर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है।

लंदन में जावेद अपने घर को मिस कर रहे थे। घर से उनका मतलब पाकिस्तान वाला नहीं बल्कि भारत वाला था। वे कहते हैं ‘मैं अपने घर को इस कदर महसूस कर रहा हूँ कि यदि मैं पाकिस्तान में भी होता तो भी अपने नए घर में लौट आता।‘ जावेद ने हाल ही अंधेरी (मुंबई) में एक नया घर खरीदा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें