मोहेंजो दारो फ्लॉप होने के बावजूद... पूजा हेगड़े को मिली बड़ी फिल्म

Webdunia
पूजा हेगड़े ने बड़ी उम्मीद के साथ 'मोहेंजो दारो' के जरिये अपनी शुरुआत हिंदी फिल्मों में की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। निराश पूजा को जल्दी ही एक फिल्म मिल गई। खबर है कि वे मगधीरा के हिंदी रिमेक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पूजा के साथ शाहिद कपूर नजर आएंगे। 
 
कैसा रहा 'एमएस धो नी- द अन टोल्ड स्टोरी' का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन... क्लिक करें 

मगधीरा के रिमेक की चर्चा लंबे समय से है, लेकिन अब तक योजना साकार नहीं हो पाई। अब इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है। मगधीरा एक पीरियड ड्रामा है जिसे तेलुगु में बनाया गया था। इस फिल्म में राम चरण और काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में थे। फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की। 
 
मिर्जि या की कहा नी पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
यह रोमांटिक एक्शन फिल्म एक सैनिक और एक राजकुमारी की प्रेम कहानी है। सैनिक को राजकुमारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। एक षड्यंत्र के तहत दोनों को मार डाला जाता है। 400 वर्ष बाद सभी का पुनर्जन्म होता है। 
 
फिल्म का निर्देशन कृष कर सकते हैं जिन्होंने अक्षय कुमार को लेकर 'गब्बर इज़ बैक' नामक हिंदी फिल्म बनाई थी। 'मगधीरा' के रिमेक के संबंध में जल्दी ही घोषणा होने वाली है।
 
अगला लेख