संगीत : अमित त्रिवेदी, सुभाष कपूर
कलाकार : अरशद वारसी, अमित सध, अदिति राव हैदरी, रॉनित रॉय
गुड्डू और रंगीला के सामने अशफाक जल्दी से पैसा बनाने का ऑफर रखता है। दोनों तैयार हो जाते हैं। उन्हें दूसरे शहर से 'बेबी (अदिति राव हैदरी) नामक एक युवा लड़की का अपहरण करना है। गुड्डू और रंगीला को महसूस ही नहीं होता कि उन्हें बदला लेने का सुनहरा मौका हाथ लगा है। बिल्लो की बेबी छोड़ी गई भाभी है। वह खुद बिल्लो से बदला लेने के लिए उतावली है।