सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को श्रवण नक्षत्र में हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप आज सैफ आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ लोक विख्यात भी है। सैफ के जन्म समय में सूर्य जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहा था उसके कारण सैफ उग्र स्वभाव के है। कुंडली में सूर्य की स्थिति अनुसार आपके जीवन में बहुत संघर्ष रहेगा। आपत्तियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु चंद्रमा की स्थिति विपक्षियों पर विजय प्राप्त कराती है।
मंगल चंद्र की राशि कर्क पर विराजमान है, जो कि आर्थिक संपन्नता देती है। गुरु भी आर्थिक संपन्न और सुखी बनाता है। कुंडली में गुरु की स्थिति के अनुसार सैफ का स्वभाव व्यक्ति का स्वभाव देखकर अपने को उसके जैसा बना लेने वाला है यानी दुष्ट के साथ दुष्ट और सज्जन के साथ सज्जन व्यवहार वाला बनाता है।
शुक्र की कुंडली में स्थिति सैफ को प्रिय भाषी भी बनाती है। जीवन सुखमय बनाती है। खास कर महिला वर्ग का प्रिय पात्र भी बनाती है। शनि तीव्र बुद्धि एवं मृदु स्वभाव वाला बनाता है, परंतु यह मित्रों को भी अपना दुश्मन बना लेता है।
राहु एवं केतु की स्थिति शारीरिक कष्ट दे सकती है। वायु रोग पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है। सावधानी रखें। सैफ अली का जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 7 वर्ष 4 माह 5 दिन रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रही है। जो कि 21-12-2002 से 21-12-2018 तक रहेगी।
WD
गुरु महादशा के अंतर्गत वर्तमान में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है, जो 2-11-2010 से 3-7-2013 तक रहेगी। इसके बाद सूर्य की अंतर्दशा 21-4-2114 तक रहेगी। यदि अंतर्दशा पर दृष्टि डाले तो शुक्र की अंतर्दशा में चंद्र की प्रत्यंतर दशा 21-8-2011 तक रहेगी।
वर्तमान में सैफ ने नौ ग्रहों की शांति का उपाय करना चाहिए। अगस्त माह सैफ के लिए मध्यम रहेगा। सितंबर अच्छा रहेगा। बड़े कार्य के लिए ऑफर आएंगे। अक्टूबर माह भी ठीक रहेगा। नवंबर एवं दिसंबर तकलीफदायक हो सकते हैं। सैफ के 2014 तक कुछ अच्छे कार्य को पूर्ण करने के योग बनते हैं।
सैफ को पुखराज, माणिक एवं हीरे का संयुक्त लॉकेट धारण करना लाभप्रद रहेगा। साथ ही गुरु एवं शुक्रवार के दिन पीर-फकीर को दान-पुण्य एवं भोजन करना चाहिए।