वृश्चिक का शनि कैसा होगा प्रधानमंत्री के लिए

नरेन्द्र मोदी के लिए सावधानी जरूरी है 
 
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्य शनि की साढ़ेसाती लगी है। शनि की साढ़ेसाती ने ही उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया। अब लग्न से शनि का भ्रमण पूरे ढाई साल तक रहेगा, जो उनके लिए परेशानी वाला रह सकता है।


 
 
लोहे के पाए से लगने वाली साढ़ेसाती स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की और इशारा करती है। आपकी पत्रिका में मंगल जन्म के समय लग्न में ही है। वृश्चिक लग्न में मंगल स्वराशि का होता है। वहीं चन्द्र भी है और शनि का भी गोचरीय भ्रमण मंगल के साथ है, यह ठीक नहीं होता है। जहां स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है वहीं शत्रु वर्ग प्रभावी हो सकते हैं।
 

आगामी ढाई वर्ष आपके लिए काफी सावधानी बरतने वाले रहेंगे।


 

शनि आपके जन्मानुसार तृतीय व चतुर्थ भाव का स्वामी रहेगा वहीं गोचर शनि लग्न से तृतीय दृष्टि से पराक्रम को देख रहा है यह पराक्रम में वृद्धि कराएगा। वहीं शत्रु पक्ष पर भी भारी पड़ेगा। लेकिन चतुर्थ भाव जनता व स्थानीय राजनीति का होने से नगरीय निकायों के चुनाव पर असर डाल सकता है। इन ढाई वर्षों में जनता के रोष का भी सामना करना पड़ सकता है।
 
विरोधी लोगों का स्वर उभरकर सामने आ सकता है। माता को कष्ट रह सकता है या स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण परेशान रह सकते हैं। शनि की शांति मोदी के लिए उत्तम रहेगी, वही अनावश्यक कष्टों से राहत देगी। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें