चांद की सतह पर लैंडर से किस तरह निकला रोवर, इसरो ने जारी किया वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (12:00 IST)
Chandrayaan 3 : इसरो ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि चांद की सतह पर लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान किस तरह निकला। रोवर ने चांद पर अपना काम शुरू कर दिया है। प्रज्ञान 14 दिन तक चांद पर रहेगा और वहां से कई अहम जानकारियां भेजेगा।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लैंडर से रोवर बाहर निकल रहा है। इस दौरान रोवर की गति बेहद धिमी है। इसरो ने यह वीडियो लैंडिंग के 2 दिन बाद जारी किया है।
 
 
चांद के इस क्षेत्र में पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। हालांकि चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख