Easter Sunday 2023: 9 अप्रैल 2023 रविवार के दिन ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूली देने के बाद ईसा मसीह पुनर्जीवित हो गए थे इसी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन चर्च में जरूर जाते हैं और विशेष पूजा आराधना करते हैं। आओ जानते हैं कि चर्च में क्या करते हैं।
- प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं।
- मान्यता के अनुसार अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं। इसीलिए अंडों को लोग अलग-अलग तरह से सजाते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में भी देते हैं।