Coronavirus के बाद केरल पर नया खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत, 2 और लोगों में मिला संक्रमण

रविवार, 5 सितम्बर 2021 (17:01 IST)
कोझिकोड। केरल में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रही रहे थे। इस बीच राज्य में एक नई चुनौती सामने आ गई है।

यहां पर में 2 और लोगों में निपाह वायरस के लक्षण पाए गए हैं। ये 2 लोग उन 20 लोगों में शामिल हैं, जो निपाह से मृत लड़के के क्लोज कांटैक्ट्स में शामिल हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
 
वीणा जॉर्ज ने बताया कि ये दोनों निपाह वायरस से संक्रमण के उच्च खतरे का सामना कर रहे उन 20 लोगों में शामिल हैं, जो इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले 12 साल के बच्चे के संपर्क में आए थे।
 
मंत्री ने स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए आयोजित एक हाईलेवल बैठक के बाद बताया कि अब तक 188 संपर्क की पहचान हुई है। निगरानी दल ने इनमें से 20 को संक्रमण के उच्च ख़तरे का सामना कर रहे लोगों के रूप में चिह्नित किया है। 
 
संक्रमण के अत्याधिक खतरे का सामना कर रहे लोगों में से दो में लक्षण पाए गए। दोनों स्वास्थ्यकर्मी हैं। इनमें से एक निजी अस्पताल में काम करता है जबकि अन्य कोझिकोड चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल का कर्मी है।
 
कोझिकोड जिले में 12 वर्षीय बच्चे की निपाह वायरस संक्रमण के कारण आज सुबह मौत हो गई। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए नमूने में उसके इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी